फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जाट कॉलेज ने कराया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में होने वाली इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को जाट कॉलेज की ओर से जाट कॉलेज की टीम के लिए ट्रायल करवाए गए। यह ट्रायल देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़ा में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कोच डॉ. राम ने बताया कि इसमें 10 वेट कैटेगरी में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इंटर काॅलेज प्रतियोगिता 10 से 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। ट्रायल के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएगे। प्राचार्य शबनम राठी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम वर्क सिखाता है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष सुखबीर सिंधु, वरुण मलिक, डॉ. मनीष व डॉ. नितेश लठवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें