फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जांगड़ा ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Sun, 02 Nov 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने रविवार को कस्बे में कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने यादव महासभा की बहुत पुरानी मांग को पूरा करते हुए निर्माणाधीन यादव धर्मशाला के हॉल तक पक्के हुए रास्ते का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नगर पालिका उप प्रधान बसंत लाल गिरधर ने बताया कि इस पर लगभग 10 लाख की लागत आई है। जागड़ा ने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्य कर रहे हैं।
महम हलके को उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। भी काम कहता हूं तुरंत कर देते हैं। जल्द ही अन्य पूरे हुए विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अजीत अहलावत, डाॅ. कृष्ण लांबा, नपा उपाध्यक्ष बसंत गिरधर, तस्वीर यादव, वजीर सैनी, पवन पंडित, मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, मंगल ढाका आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें