18सीटीके06..सेक्टर-6 स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद
रोहतक। हरियाणा में सरकार की ओर से 25000 हजार बेरोजगारों की नौकरियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर जयहिंद सेना सुप्रीमो डॉ. नवीन जयहिंद ने सभी ययनित युवाओं बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। साथ ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायकों व अलग-अलग विभाग के बनाए गए चेयरमैन को भी शुभकामनाएं दीं।
सेक्टर छह में तंबू में पत्रकारों से बातचीत में जयहिंद ने बताया की जब वह सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले थे तो उन्होंने 25 हजार बेरोजगारों को नियुक्ति देने का वादा किया था। इस पर जयहिंद ने भी भंडारे की बात कही थी। अब जब युवाओं को ज्वाइनिंग दे दी गई है तो वह भी अपना वादा निभाएंगे। रविवार 20 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तंबू में भंडारा लगाया जाएगा।
18सीटीके06..सेक्टर-6 स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद