रोहतक। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल उत्सव 2024 का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
बाल उत्सव का आयोजन जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय गोहाना रोड स्थित उपकार हाई स्कूल में हुआ। निर्णायक मंडल में सुरेन्द्र हुड्डा, प्रभा सिवाच, जसवंती रानी, सुनीता, ऋतु मलिक, पुष्करणा, रिवेन,नितिन, मनीषा, लता, मोनिका, गीता, महिमा, रेखा, अनीता, सविता, गीतांजलि व अमृता ने अपनी भूमिका निभाई।
भाषण प्रतियोगिता में पठानिया पब्लिक स्कूल से लक्षिता प्रथम, क्विज प्रतियोगिता में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम और समूह गायन में एमडीएन स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल व स्वामी नित्यानंद स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सोलो सोंग में मॉडल स्कूल अंबेडकर चौक प्रथम व शिक्षा भारती स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सोलो डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम व विद्या श्री इंटरनेशनल स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
सोलो क्लासिकल डांस में पठानिया पब्लिक स्कूल प्रथम, ग्रुप डांस में एमडीएन पब्लिक स्कूल प्रथम, स्केचिंग ऑन द स्पॉट में सांगवान इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, थाली पूजन कलश डेकोरेशन में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, व पठानिया पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर मेकिंग में जैन पब्लिक स्कूल प्रथम तथा स्वामी नित्यानंद स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रंगोली कंपटीशन में वैश्य गल्र्स सी से स्कूल को प्रथम व वन एक्ट प्ले में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा।
बाल उत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन सीडीएलयू विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व उपकुलपति प्रो. विजय कायत, जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, डॉ संदीप फौगाट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, कार्यक्रम नोडल अधिकारी अशोक शर्मा ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी।