फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 200 व 400 मीटर दौड़ में जय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। 11 से 13 अक्तूबर तक कर्ण सिंह स्टेडियम करनाल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन किया गया। स्पर्धा एथलेटिक्स संघ के प्रधान कृष्ण सिवाच की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शॉट पुट अंडर-16 आयु वर्ग लड़कियों में अदिति ने प्रथम, मधु ने दूसरा व विधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्क्स-थ्रो अंडर-16 लड़कों में तनुज प्रथम, सक्षम दूसरे व लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहा। भाला फेंक अंडर-16 लड़कों में करिष ने प्रथम, सुनिल द्वितीय रहा। अंडर-20 लड़कियों में वर्षा प्रथम व अंकिता द्वितीय रही।
विज्ञापन

लंबी कूद में सरेन रही प्रथम
लंबी कूद अंडर-18 लड़कियों में सरेन ने पहला व पायल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद अंडर-20 लड़कों में हर्ष प्रथम व शिवा द्वितीय रहा। अंडर-18 लड़कों में आकाश ने पहला व आर्यमान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ अंडर-20 लड़कों में हिमांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ अंडर-18 लड़कियों में तनु ने पहला ने कल्पना ने दूसरा व पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर में सरिन दौड़ी सबसे तेज
400 मीटर दौड़ अंडर-18 लड़के जय ने प्रथम, आदित्य ने दूसरा व अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ लड़कियों में सरिन ने प्रथम व रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ अंडर-20 लड़कियों में मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ लड़के अंडर-18 में जय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ लड़के अंडर-20 लड़के मनप्रीत ने पहला व हिमांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1000 मीटर दौड़ अंडर-18 लड़के सुलेख ने पहला, प्रिंस न दूसरा व जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1000 मीटर दौड़ लड़कियों में प्रीति ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ अंडर-20 लड़के सुखबीर ने पहला व रवि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ अंडर-16 संजना ने पहला, पायल ने दूसरा व शालू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रोहताश कोच, राकेश, अनूप कोच, रोहित पाराशर, नीटू गहलावत, राजेंद्र कोच व मंजू कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें