फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर उर्जा का पाठ भी पढ़ेंगे आईटीआई के छात्र

Wed, 02 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई के छात्रों को भी इसका पाठ पढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाई है। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग से मिलकर हरेडा इस कार्ययोजना को अमल में लाएगा। सौर ऊर्जा पर आईटीआई में नया कोर्स अगले सत्र से शुरू हो सकता है, जिसमें सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र व उपकरणों पर पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


इसमें सौर ऊर्जा बिजली संयंत्रों और उपकरणों के रख-रखाव व मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिजली की जिस तरह से खपत बढ़ रही है, उसे देखते हुए सौर ऊर्जा से उत्पादित होने वाली बिजली बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसी के मद्देनजर सरकार भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में लगी है, नई योजना भी बनकर तैयार है। इसके तहत प्रदेश की आईटीआई व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र और उपकरणों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।

रोजगार के खुलेंगे रास्ते
आईटीआई में सौर ऊर्जा का प्रशिक्षण मिलने से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। सौर ऊर्जा संयंत्रों की मांग तेजी से बढ़ रही है, सरकार की ओर से इसके लिए सब्सिडी भी दी जाती है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कार्ययोजना बनाई गई है, लेकिन हमारे पास अभी कोई पत्र नहीं भेजा गया है। इस पर सरकार के स्तर से काम चल रहा है और हमारे पास किसी तरह का पत्र आता है तो हम भी कार्ययोजना के आधार पर काम करेंगे।
विज्ञापन

अमित खत्री, एडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें