फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अभी तय नहीं सांपला मंडी में कौन सी एजेंसी खरीदेगी धान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। सरकार ने सोमवार से धान खरीद के आदेश दिए हैं। अभी मंडी में फसल खरीद की कोई तैयारी नहीं है। फसल को कौन सी एजेंसी खरीदेगी स्पष्ट नहीं है क्योंकि क्षेत्र में अभी धान पकने में समय लगेगा।
विज्ञापन

फसल में अभी बाली आनी शुरू हुई है। फसल पकाई और कटाई के बाद कढ़ाई करने में समय लगेगा। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में मंडी में फसल पहुंचेगी। बाजरे की प्राइवेट खरीद शुरू हो गई है। बाजरे का सरकारी रेट 2775 रुये है। रविवार को भी करीब 50 क्विंटल बाजरा प्राइवेट खरीदा गया।
किसान राजबीर सिंह, अशोक कुमार, सतीश का कहना है कि अधिक बारिश होने से बाजरे की ज्यादा फसल खराब हो गई। दो दिन का सरकारी अवकाश हैं। बुधवार को सरकारी कार्यालय खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें