माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में फील्ड इन्वेस्टिगेटर पद के लिए वाक-इन-इंटरव्यू 5 अगस्त को होगा। पात्र अभ्यर्थी एक पद के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग की अध्यक्ष प्रो. पूजा सुनेजा ने बताया कि चयनित उम्मीदवार को अधिकतम छह माह के लिए नियुक्त किया जाएगा। 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। रिसर्च प्रोजेक्ट में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से मिट्टी के नमूने एकत्र करना, भारी धातुओं का विश्लेषण, माइक्रोबियल बायोरेमेडिएशन, मिट्टी के स्वास्थ्य का अध्ययन व परियोजना रिपोर्ट तैयार करना शामिल होगा।
पात्र आवदेन डाक, ई-मेल (drpoojasuneja.micromdurohtak.ac.in) या व्यक्तिगत रूप से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जमा किए जा सकते हैं। सुबह 11 बजे विभागाध्यक्ष कार्यालय, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में होगा।