रोहतक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरवार को कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस वर्ष भी संगठन की तरफ से सदस्यता अभियान 27 जुलाई से चलाया जाएगा। प्रथम चरण सदस्यता अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को शुरू होगी। इस अवसर पर प्रांत सदस्यता प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां, अभियान के संयोजक प्रदेश सह मंत्री विकास कायत आदि उपस्थित रहे। संवाद