फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खुद प्रॉपर्टी प्रमाणित करने वालों का ही माफ होगा ब्याज

विज्ञापन
03सीटीके27...जिला विकास भवन में आयोजित कार्यशाला में मौजूद नगर निगम कर्मचारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने में डी ग्रुप के 400 नए कर्मचारियों की नगर निगम मदद लेगा। इसके लिए बुधवार को जिला विकास भवन के सभागार में एक दिन की वर्कशॉप लगाई। यहां डीएससी ने प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के तीन बड़े फायदे गिनवाए। उन्होंने बताया कि अब 10 प्रतिशत टैक्स में छूट मिल रही है। बाद में सरकार उनका ही ब्याज माफ करेगी, जो प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करवाएंगे। ऐसा करने से कोई व्यक्ति प्रॉपर्टी से छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

डीएमसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी एवं नगर निगम आयुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम शहर में प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन को लेकर अभियान चला रहा है। इसमें डी ग्रुप के तहत भर्ती हुए 400 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वीरवार को सभी कर्मचारियों को वार्ड वाइज डाटा दिया जाएगा। साथ ही रोजाना 100 लोगों को फोन करने व डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के लिए कहा गया है। इसके लिए कर्मचारियों को नगर निगम की तरफ से पहचान पत्र भी बनाकर दिया गया है।
डीएमसी ने बताया कि दुकानों, प्लॉट, उद्योग, शिक्षण संस्था व अन्य की प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है। इसमें दी गई जानकारी को सत्यापित करने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम कर्मचारियों के माध्यम से प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी को खुद ही सत्यापित करेंगे। प्रॉपर्टी मालिक के अतिरिक्त यदि कोई दूसरा व्यक्ति उसकी प्रॉपर्टी की डिटेल को देखना चाहेगा तो प्रॉपर्टी मालिक के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी के बिना प्रॉपर्टी आईडी की डिटेल नहीं देखी जा सकती। इसलिए हर नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

अब तक 22 प्रतिशत प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित
डीएमसी ने बताया कि शहर में लगभग 2 लाख 25 हजार प्रॉपर्टी आईडी बनी हैं, इसमें से मात्र 22 प्रतिशत मालिकों ने ही प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित की है। शहर का हर प्रॉपर्टी होल्डर अपनी प्रॉपर्टी को सत्यापित कर सके और इसके फायदों के बारे में जागरूक हो सके, इसके लिए निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कर निरीक्षक अमन, रवि जांगड़ा, विनोद सहित नगर निगम कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें