फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची एमडीयू की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/रोहतक।एमडीयू की महिला क्रिकेट टीम ने हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में एमडीयू की टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला की टीम को नौ विकेट से हराया। मंगलवार को यह टीम अमृतसर की गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के साथ फाइनल खेलने उतरेगी। सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक संघ के सचिव बिजेंद्र लोहान ने किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) की ओर से हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। एमडीयू और एचपीयू शिमला के मध्य खेले जाने वाले इस मुकाबले में रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमला की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 69 रन बनाए। शिमला की टीम के महज दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाई। रोहतक की ओर से गेंदबाजी करते हुए शीतल राणा ने तीन और प्रियंका व प्रिया ने दो-दो विकेट हासिल किए। 70 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने इस लक्ष्य को 14.4 ओवर में ही नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। एमडीयू की बल्लेबाज भावना ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। वहीं शिमला की तरफ से एकमात्र विकेट ललिता ने लिया। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र दहिया, डॉ. सुशील लेगा, डॉ. बलजीत गिरधर, डॉ. कमल किशोर, डॉ. एसएस जसवाल, ओपी भादू, रणधीर ढाका, रमेश चौधरी, इंदू चौधरी, मुकेश गोयल, हेमलता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें