फोटो 2 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी के शिक्षकों को आपदा से निपटने की जानकारी द
नांगल चौधरी। युद्ध अथवा किसी संकटकाल या फिर किसी भी आपदा से निपटने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में बुधवार को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी सुनीता यादव ने कहा कि आपदा में बुद्धिमता ही सबसे बड़ा हथियार है। अध्यक्षता प्राचार्य बस्तीराम ने की।
प्राचार्य विकास जयदीप शिविर में विशेष रूप से आमंत्रित रहे। इस ट्रेनिंग में डिवीजनल कमांडर टेकचंद यादव, प्रवक्ता अशोक कुमार मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने किया। इस प्रशिक्षण से हम आपदा प्रबंधन में दक्षता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर डिविजन कमांडर टेक चंद यादव, नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज, अशोक यादव, डीपी मुकेश वर्मा, ब्रिगेड ऑफिसर प्रदीप कुमार, विजय कुमार, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज सहित खंड के अनेक स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।