पीजीआईएमएस में उपचार के इंतजार में दाखिल लड़की।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। पीजीआईएमएस के वार्ड-14 में दस जनवरी से उपचाराधीन कैंसर पीड़ित बच्ची की सर्जरी करने की बजाय डॉक्टर लॉकडाउन में उसे दिल्ली ले जाने को कह रहे हैं। मरीज को बार-बार कीमीथैरेपी देने से उसकी हालत खराब हो गई है। संस्थान में डॉक्टर छोटी बच्ची की सर्जरी करने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने लिखित शिकायत संस्थान के निदेशक को दी है।
सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वार्ड-14 के कमरा नंबर पांच में उसके मरीज का उपचार चल रह है। यहां डॉ. कादयान व डॉ. अलका उपचार कर रहे हैं। मरीज को कीमोथैरेपी देने के चलते उसका वजन कम हो गया है। बच्ची की सर्जरी न होने के कारण उसे समस्या हो रही है और कमजोर होने के साथ उसके पेट में दर्द रहता है। ऐसी स्थिति में मरीज को सिर्फ पेन किलर पर रखा जा रहा है। हमारे मरीज का यही इलाज होना चाहिए, क्योंकि दिल्ली में पहले ही कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। वहां जाने से मरीज को वह उसे भी संक्रमण हो सकता है। जब संस्थान में कैंसर के उपचार की सुविधा शुरू हो गई है तो उसे दिल्ली जाने को क्यों कहा जा रहा है। उसका आग्रह है कि उसके मरीज का जल्द से जल्द ऑपरेशन कर उसकी जान को बचाया जाए। उसके मरीज की आपात स्थिति को देखते हुए संस्थान में ही सर्जरी करवाई जाए, वह हर खतरे की जिम्मेदारी लेने को तैयार है। इस संबंध में संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। वह निदेशक से बात कर संबंधित डॉक्टर से बात करेंगे।