अधिकारियों ने बताया कि कई गांवों में घर के बाहर मीटर करने में काफी दिक्कत आ रही है। एकजुट होकर ग्रामीण विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं और अभद्रता तक कर देते हैं। इस पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि जिन गांवों में योजना पूरी नहीं हुई है, वहां सरचार्ज माफी की स्कीम शुरू कर दें।
बिजली निगम के कर्मचारी न सिर्फ ग्रामीणों को घर के बाहर मीटर लगवाने के लिए प्रेरित करें। ग्रामीणों को बताए कि जो मीटर घर से बाहर लगवाएगा, उसके बकाया बिल का सरचार्ज पूरा माफ होगा। यदि बकाया राशि बड़ी है, तो उसका किश्त बनवाकर भी भुगतान कर सकता है। ऐसा करने से उपभोक्ता मुख्यधारा में जुड़ जाएगा।
म्हारा गांव जगमग गांव में मिलेगी 24 घंटे बिजली
प्रबंध निदेशक शशांक आनंद ने बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 106 फीडर (पोषित गांव 172) में से 46 फीडर (पोषित गांव 60) में मीटर घरों से बाहर करके 24 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। अभी शेष 60 फीडरों से पोषित 112 गांवों में योजना पूरी होने में दिक्कत आ रही है। इन गांवों के उपभोक्ताओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू करने के लिए कहा गया है।