फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सप्त-शक्ति महासंगम में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
16...रामनगर ​स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में सप्त-शक्ति महासंगम कार्यक्रम में उप​​स्थित महिलाएं
विज्ञापन
रोहतक। रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय सप्त-शक्ति महासंगम कार्यक्रम का समापन दो चरणों में किया गया। दूसरे दिन के प्रथम सत्र के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने किया।
विज्ञापन

मनजीत मलिक ने बताया कि बच्चे के पालन-पोषण में मां की अहम भूमिका होती है। बच्चों के साथ गुणवत्ता वाला समय व्यतीत करने का आग्रह किया। मुख्य वक्ता डॉ. लवलीन ने महिलाओं की सप्त शक्तियों कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता कंचन ने प्रकृति में संतुलन का महत्त्व बताते हुए माताओं से अपने कामकाज और बच्चों के पालन-पोषण में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रेणुका ने बताया कि सफलता हमेशा कड़ी मेहनत से मिलती है। इस अवसर पर कंचन मखीजा की पुस्तक मुखरित मौन का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भिवानी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर दीप्ति धर्मानी, डॉ. लवलीन रजिस्ट्रार सीआरयू, लीला सैनी, द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. रेणुका एसडीएम, कंचन मखीजा प्रांत तरुणी प्रमुख, विद्यालय प्राचार्य ममता भोला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें