फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मॉडल संस्कृति विद्यालय के पारस ने बनाया सबसे अच्छा मॉडल

Sat, 15 Nov 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32 ...भिवानी रोड ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय पर्यावरण व - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड रोहतक में जिलास्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी स्कूल के छात्र पारस ने सबसे अच्छा मॉडल बनाया जो प्रथम रहा। महाराजा अग्रसेन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की कुसुम द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड रोहतक की प्राची तृतीय रही। राजकीय कन्या हाई स्कूल अटायल की निकिता को सांत्वना पुरस्कार मिला।

जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में 15 टीमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान ने बताया कि प्रतियोगिता हरियाणा विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित की जाती है। खंड स्तर के विजेता प्रतिभागियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 12,000, द्वितीय टीम को 10,000, तृतीय को 8,000 व सांत्वना पुरस्कार वाली टीम को 5000 की राशि दी जाएगी। निर्णायक मंडल की भूमिका पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरिओम, नीरज, डॉ. संतोष ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. सोनिया वर्मा, नेहा, कृष्णा, चंचल, नीतू, निशा चहल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें