फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 53 दिन बाद जम्मू से मिला स्टेशन पर माता पिता से बिछड़ा मासूम

विज्ञापन
19सीटीके08..किशोर को परिवार से मिलती जीआरपी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने रोहतक से रेलवे स्टेशन से खोए हुए 9 वर्षीय किशोर को 53 दिन बाद जम्मू के बाल आश्रम से बरामद कर माता-पिता से मिलवा दिया।
विज्ञापन

रोहतक रेलवे स्टेशन पर माता पिता से बिछड़े 9 साल के किशोर को जीआरपी पुलिस ने वीरवार को जम्मू के बाल आश्रम से बरामद किया है। इस बीच पिता बेटे को हर जगह तलाश रहा था तो जीआरपी ने रोहतक के आसपास स्टेशन के सीसीटीवी खंगाल डाले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे को जम्मू जाने वाली ट्रेन में जाता हुए देखा गया। इसके बाद जीआरपी ने जम्मू पुलिस से किशोर कि जानकारी की लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। फिर पुलिस ने जम्मू जा कर वह के सीसीटीवी फुटेज जांचा तो युवक ट्रेन से वह उतरता दिखाई दिया।
इसके बाद आसपास के पुलिस स्टेशन में किशोर की जानकारी दी तो किशोर जम्मू के बल आश्रम में मिल जम्मू पुलिस की मदद जीआरपी ने से किशोर को बरामद कर माता- पिता के सुपुर्द कर दिया। माता पिता उसे देखते ही फूट-फूटकर रोने लगा। जीआरपी थाना प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड पर माता पिता के साथ एक 9 वर्षीय पंकज खाना खाने आए था। वह माता पिता के पास से पानी लेने को चला गया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। पिता नरेश की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। वीरवार को जीआरपी टीम ने जम्मू के बाल आश्रम से बरामद कर माता पिता को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

बेटे की फोटो लेकर तलाशता रहा पिता
किशोर के पिता नरेश ने बताया कि वह परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर खाना खाने के लिए आए था। उसके बाद उसका बेटा पानी लेने के लिए चला गया जो काफी देर तक नहीं लौटा। इस बीच रोहतक से जम्मू जाने वाली ट्रेन में चढ़ा गया। वह बेटे की फोटो लेकर आसपास के रेलवे स्टेशन पर तलाश करता रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें