फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ताऊ देवीलाल जयंती पर हुड्डा के गढ़ में इनेलो की रैली, ये नेता करेंगे शिरकत

Thu, 25 Sep 2025 11:33 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर नई अनाज मंडी में रैली के लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं। कुर्सियों की जगह गद्दे रखे गए हैं। महिलाओं के लिए अगल पंडाल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल की जयंती पर रोहतक में रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर इनेलो रोहतक में आज रैली कर रहे हैं। पहली बार अभय चौटाला अपने दम पर दम दिखाएंगे। बड़े नेताओं में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और  जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी रैली में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


पहुंचने लगे हैं रैली में कार्यकर्ता 
नई अनाज मंडी में रैली के लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं। कुर्सियों की जगह गद्दे रखे गए हैं। महिलाओं के लिए अगल पंडाल की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पार्किंग व आम लोगों के लिए पार्किंग को अलग रखा गया है। रैली के अंदर 10 बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। मुख्य मंच पर वीवीआईपी के लिए 12 कुर्सी लगी हैं। साथ में छोटा वीआईपी मंच बनाया गया है, जहां पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष बैठेंगे।



कांग्रेस नेता संपत सिंह पर भी रहेगी नजर 
कांग्रेस नेता संपत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि, जननायक स्वर्गीय चौधरी देवी लाल का सम्मान समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की एकता और सम्मान का पर्व है। आइए, चौधरी साहब के जन्मदिवस पर रोहतक चलें और "ताऊ" के आदर्शों को स्मरण करें। ऐसे में वे रैली में आते हैं तो उनके भाषण पर सबकी नजर रहेगी। 
विज्ञापन


1989 में ताऊ देवीलाल ने राजस्थान के सीकर व हरियाणा में रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत हासिल की थी। जीत के बाद वे देश के उप-प्रधानमंत्री बने। हालांकि बाद में उन्होंने रोहतक सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस फैसले से रोहतक की राजनीति बदल दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों का तबादला किया, यहां देखें पूरी लिस्ट


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें