रोहतक। इनेलो के युवा नेता और पार्षद प्रत्याशी के भाई पर सोमवार को पार्क में कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना उस समय हुई, जब वह कमला नगर कॉलोनी (झज्जर रोड स्थित पार्क) पेड़ काटने का विरोध करते हुए वीडियो बना रहे थे।
घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने एक नेता और उसके 8-10 लोगों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है।
कमला नगर कॉलोनी निवासी पीड़ित शमशेर वत्स ने बताया कि सोमवार शाम को टहलने गए थे और देखा कि पार्क में पेड़ काट रखे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक नेता के 8-10 समर्थक आए और उन्होंने मारपीट करके घायल कर दिया। घटना के बाद उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो