फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम, दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दो सप्ताह पहले जींद रोड पर जानलेवा हमले में घायल हुए बुजुर्ग कादिर अहमद ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया। बुजुर्ग पर तीन नवंबर की रात नौ बजे दो भाइयों ने सिर में ईंट मारकर जानलेवा हमला किया था। सिटी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में हत्या के केस में बदल दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीर वाली गली निवासी चमन ने शिकायत दी थी कि तीन नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे वह गली में खड़ा था। उसके बड़े भाई अमन ने पड़ोसी युवक साहिल से कहा कि दुकानदार के पैसे दे दो। साहिल ने कहा कि तुझे क्या है। इस बात को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी साहिल ने अपने भाई को बुला लिया। वह और उसके पिता छुड़वाने लगे तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। एक ईंट उसके पिता कादिर अहमद के सिर में लगी। उन्हाेंने घायल पिता को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। तभी से कादिर अहमद का पीजीआई में उपचार चल रहा था। घायल ने शनिवार की रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या के केस में बदल दिया है।

बुजुर्ग पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया था, तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत के जेल में बंद है। घायल की शनिवार रात को मौत हो गई। हत्या के प्रयास के केस को हत्या के मामले में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें