मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 162 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंदौर के सांसद भाजपा से हैं, विधायक भाजपा से हैं, नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है और मुख्यमंत्री भी भाजपा के हैं। इतनी पावर होने के बावजूद अगर कोई मंत्री सवाल पूछने पर पत्रकार को गाली देता और बेइज्जत करता है, तो साफ समझ आता है कि भाजपा को जवाबदेही पसंद नहीं है। लोकतंत्र में भाजपा चुनाव जीतकर तानाशाही तरीके से शासन करना चाहती है। यह भाजपा की प्रशासनिक विफलता और मानसिकता को पूरी तरह बेनकाब करता है।
विज्ञापन
बता दें कि अनुराग ढांडा का इशारा शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर था, जिन्होंने घटना पर मीडिया सवालों के दौरान एक पत्रकार से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। बाद में मंत्री ने इसके लिए खेद व्यक्त किया। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है और सर्वे चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अस्पतालों का दौरा किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, विपक्षी दल सरकार की घोर लापरवाही बता रहे हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 162 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच में पानी के सैंपलों में सीवर के बैक्टीरिया मिले हैं, जिससे डायरिया और उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला है।