फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में 14 लोगों की मौत का मामला: AAP नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा को जवाबदेही पंसद नहीं

Fri, 02 Jan 2026 04:36 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 162 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा, आप नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंदौर के सांसद भाजपा से हैं, विधायक भाजपा से हैं, नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है और मुख्यमंत्री भी भाजपा के हैं। इतनी पावर होने के बावजूद अगर कोई मंत्री सवाल पूछने पर पत्रकार को गाली देता और बेइज्जत करता है, तो साफ समझ आता है कि भाजपा को जवाबदेही पसंद नहीं है। लोकतंत्र में भाजपा चुनाव जीतकर तानाशाही तरीके से शासन करना चाहती है। यह भाजपा की प्रशासनिक विफलता और मानसिकता को पूरी तरह बेनकाब करता है।

विज्ञापन


बता दें कि अनुराग ढांडा का इशारा शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर था, जिन्होंने घटना पर मीडिया सवालों के दौरान एक पत्रकार से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। बाद में मंत्री ने इसके लिए खेद व्यक्त किया। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है और सर्वे चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अस्पतालों का दौरा किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, विपक्षी दल सरकार की घोर लापरवाही बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 162 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच में पानी के सैंपलों में सीवर के बैक्टीरिया मिले हैं, जिससे डायरिया और उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें