पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयसूर्या ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन
बल्लेबाज होने के साथ अच्छे इंसान भी हैं। खेल में उतरा चढ़ाव आते रहते
हैं। भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग देने के बारे में पूछने पर उन्होंने साफ
मना कर दिया। उन्होंने कहा, मुझसे बेहतर भारत में महान बल्लेबाज सचिन के
अलावा ब्रायन लारा, संगाकारा और पोंटिंग हैं। वहीं बेहतर गेंदबाजों की
लिस्ट में वसीम अकरम और ग्लेन मैक्ग्राथ को बताया। उन्होंने महिला क्रिकेट
खिलाड़ियों के कहा, इसे प्रमोट करने की जरूरत है और प्रयास भी किए जा रहे
हैं।
हरियाणा से बेहतर है माहौल श्रीलंका में
उन्होंने प्रधानमंत्री
के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सराहना की। इसके साथ ही हरियाणा में
घटते लिंगानुपात पर भी चिंता जताई। कहा कि श्रीलंका में लड़कों के मुकाबले
लड़कियों की संख्या ज्यादा है। शिक्षा का स्तर व सरकार और सामाजिक संगठनों
की कोशिशों से श्रीलंका में काफी बेहतर माहौल है।