फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम निपटा सस्ते में, हरियाणा की भी शुरुआत खराब

Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा की पूरी टीम 168 रन पर आउट होने के बाद गेंदबाजों ने कमान संभाली। बल्लेबाजी करते हुए असम की टीम महज 120 रन पर आल आउट हो गई। कप्तान गोकुल शर्मा ने सबसे अधिक 43 रन बनाये। हरियाणा की ओर से आशीष हुड्डा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके तो हर्षल पटेल को तीन, मोहित शर्मा को दो और सचिन राणा को एक विकेट मिला। पहली पारी में 48 रन की बढ़त मिलने के बाद हरियाणा के बल्लेबाज फिर से मैदान में उतरे और उसकी शुरूआत काफी खराब रही। राहुल दीवान बिना खाता खोले ही चलते बने तो जयंत यादव भी कोई रन नहीं बना सके। रोहित शर्मा भी 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गये और हरियाणा के पहले तीन विकेट 15 रन पर गिर गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें