साल 2023 में हाई सिक्योरिटी सुनारिया जेल में गैंगवार हुई थी। इसमें गैंगस्टर राहुल बाबा पर सुनारिया जेल में हमला हुआ था। चार बंदियों ने जेल कैंटीन के पास राहुल बाबा को चाकुओं और सुओं से बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इसके बाद उसे पीजीआई में दाखिल कराया था और जब जाकर जान बची थी। इस वारदात में नामजद भगत सिंह उर्फ भगता, मोखरा के सोहित उर्फ रैंचो, मोखरा खास के विक्रांत और झज्जर के छारा गांव के अरुण उर्फ भोलू किए गए थे, मगर राहुल बाबा को संदेह था कि वह हमला सुमित प्लोटरा ने कराया था। इसके बाद से दोनों के बीच गैंगवार चल रही है।
साल 2022 में सुनारिया जेल में बंदियों की गिनती चल रही थी और उसी समय भाली के जानलेवा हमले के मामले में बंद मोहित ने प्रदीप के साथ अभद्रता की। बाद में मोहित व उसके साथी भैणी सुरजन के जानलेवा मामले में बंद रोहित ने किसी धारदार हथियार से प्रदीप पर हमला बोल दिया था। इसमें प्रदीप घायल हो गया था। वहीं साल 2021 में पूर्व बलियाणा के बंदी आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक घायल हो गया था। इस प्रकरण में केस दर्ज कराया गया था। 2018 में भी बंदियों के बीच भीषण गैंगवार हुई थी और उस समय पर भी कई बंदी घायल हुए थे।
एक साल पहले भी जेल में झगड़े के मामले में शिवाजी कॉलोनी पुलिस की जांच में सामने आया था कि बंदियों ने चम्मच और स्टील की प्लेट आदि को मोड़कर उसे धार देकर चाकूनुमा बना हथियार बना लिया था।