सोनीपत जिले के गांव सेहरी-खांडा निवासी विजय ने बाजरों से कैश कलेक्शन का कार्य करता है। रास्ते में हसनगढ़ गांव पार करने के बाद बाइक पर दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। उसके ऊपर नकली पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये छीनकर ले गए।
रोहतक के सांपला से कोरियर की दुकानों से पैसे लेकर जा हरे कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी को दो युवकों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। बाइक सवार पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में सांपला थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव सेहरी-खांडा निवासी विजय ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है, जाे बाजरों से कैश कलेक्शन का कार्य करता है। मंगलवार को वह सांपला पहुंचा और दो कोरियर कंपनी से कैश लेकर बाइक पर सांपला से खरखौदा जा रहा था।
रास्ते में हसनगढ़ गांव पार करने के बाद बाइक पर दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। उसके ऊपर नकली पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये छीनकर ले गए। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अभी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे।