फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोषण जागृति पखवाड़ा का शुभारंभ, 29 तक हर गांव में होगा

Mon, 12 Feb 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी की अध्यक्षता में पोषण जागृति पखवाड़े का शुभारंभ किया। उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में यह पोषण जागृति पखवाड़ा 12 से 29 फरवरी तक जिले के प्रत्येक गांव में मनाया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्करों ने पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्नयन समिति में परियोजना अधिकारी अल्पना, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रेखा व कविता ने बाजरा व रागी का चिल्ला, बाजरे व तिल के लड्डू, सब्जियों से युक्त पौष्टिक इडली, नारियल की चटनी आदि व्यंजन बनाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उन व्यंजनों से मिलने वाली पौष्टिकता के बारे में जागरूक किया गया। इससे वह आंगनबाड़ी में आने वाली माताओं को पौष्टिक व्यंजनों के बारे में जागरूक कर सके। जिले की प्रत्येक आंगनबाड़ी में आने वाले प्रत्येक बच्चे का वजन व कद मापा जाएगा और पोषण जागृति पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली, योगा, स्वास्थ्य जांच, पौधरोपण, प्रभात फेरी, पोषण मेला, महिला गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला पोषण समन्वयक निहारिका गोमट, सुपरवाइजर सोनिया और ब्लॉक कोर्डिनेटर नवीन व आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें