फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का शुभारंभ, अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास

विज्ञापन
33-जिला विकास भवन में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार व अमृत फार्मेसी का शुभारंभ करते डॉ. अरविं - फोटो : gandarbal news
विज्ञापन
रोहतक। जिला विकास भवन के डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का शुभारंभ व अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सौ करोड़ से अधिक की नौ परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नागरिक अस्पताल में स्थापित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। अस्पताल में बनने वाले अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास किया। विभाग ने स्वास्थ्य परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण भी किया।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ व किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का प्रयास रहेगा। इन क्लीनिक में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच व उपचार की बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हृदय रोगियों को समय रहते बीमारी की पहचान और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टेली-ईसीजी सेवाओं की भी शुरुआत की गई है। फार्मेसी में दवाइयां 90 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध होंगी। करीब 10 करोड़ की लागत से नागरिक अस्पताल में नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है।
प्रदेशभर में 4600 आशा कार्यकर्ताओं को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत रोहतक जिला की आशा कार्यकर्ताओं को भी आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को शॉल व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें