रोहतक। 10वें फ्लोरबॉल फेडरेशन कप में हरियाणा की पुरुष टीम ने पहला स्थान व महिला टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 29 जून से 1 जुलाई तक ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित की गई।
हरियाणा पुरुष टीम ने मध्य प्रदेश को 7-3 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। रोहतक अंकित दलाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) और रोहतक के ही अक्षय दलाल को फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।
महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा को मध्य प्रदेश के खिलाफ 1-2 के कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
लड़कियों की टीम से पूजा दहिया को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (बेस्ट गोलकीपर) का पुरस्कार मिला। महासचिव हरियाणा फ्लोरबाल संघ दीपेंद्र आर्य ने दोनों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया