फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 488, ठीक होने वालों की रिकवरी रेट 48.77 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार तक चार और नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 488 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही राहत की बात है कि पिछले तीन दिनों में संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा दहाई के अंक को पार नहीं कर सका है। वहीं अब तक 238 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट करीब 48.77 फीसदी पहुंच गई है। पीजीआईएमएस में 78 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 165 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। फिलहाल जिले में 243 एक्टिव मरीज हैं, जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आइसोलेशन पीरियड में चल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इससे संक्रमितों की संख्या घटने लगी है।
इस कामयाबी को बनाए रखने के लिए अब जिले की सभी सीमाओं खासकर दिल्ली व गुरुग्राम पर सख्ती की जाएगी। साथ ही विभाग शहर के हॉटस्पॉट बने एरिया में माइक्रो स्तर पर स्क्रीनिंग करवाएग, ताकि संक्रमितों की पहचान कर आगे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि वीरवार को चार मरीज सायं तक आए हैं और कुछ मरीज देर सायं आए हैं। राहत यह है कि मरीजों की संख्या पिछले दिनों की तुलना में अब घटने लगी है। अब जो मरीज सामने आ रहे हैं वह या तो दिल्ली, गुरुग्राम के कांटेक्ट में हैं या संक्रमितों के कांटेक्ट में हैं। इन दोनों बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण पाने के लिए योजना बनाई है। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम से आने वाले रास्तों पर सख्ती होगी। दूसरे शहर के हॉट स्पॉट कॉलोनियों में दो दिन के अंदर बड़े स्तर पर सैंपलिंग कराई जाएगी। गौरतलब है कि वीरवार को इस्माइला, दतौड़, नेहरू कॉलोनी, जनता कॉलोनी, सलारा मोहल्ला में नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी संक्रमित मरीजों के कांटेक्ट में हैं।
17 दिन के आइसोलेशन में चल रहे मरीज पहले ही हो रहे निगेटिव
सिविल सर्जन ने बताया कि होम आइसोलेट किए जा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को 17 दिन अंदर रहने को कहा जाता है। अब राहत की बात यह सामने आ रही है कि दस दिन के बाद ही मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिल रही हैं। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में रह रहे कोरोना पॉजिटिव 58 लोगों का सैंपल कराया गया। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया जिनके दस दिन से ऊपर हो गए हैं। इसमें 50 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे उम्मीद है कि घरों में आइसोलेट कई मरीज भी निगेटिव हो गए होंगे। इनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें