फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में संक्रमितों का आंकड़ा 1985 पहुंचा, रिकवरी रेट 75.6 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, मंगलवार को पीजीआईएमएस के पीजी डॉक्टर सहित 42 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 26 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया, जबकि आठ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 1985 पर पहुंच चुका है। फिलहाल 453 एक्टिव मरीजों में से 34 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं जबकि 419 होम आइसोलेट हैं। अब तक 1508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 54842 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
यहां-यहां मिले संक्रमित
काहनौर में छात्र, किरयाणा शॉप संचालक, पीजीआईएमएस के पीजी हॉस्टल का डॉक्टर, काहनौर का मजदूर, किलोई खास में निजी जॉब करने वाला, पुराना हाउसिंग बोर्ड में गृहिणी, आर्य नगर ज्वैलर शॉप का कर्मचारी, सेक्टर एक का युवक, न्यू चिन्योट कॉलोनी में निजी कर्मचारी, कबीर कॉलोनी की गृहिणी, शास्त्री नगर में शौरी मार्केट का स्टाफ, सैनीपुरा में पानीपत में निजी जॉब करने वाला, आर्य नगर में शौरी मार्केट का स्टाफ, कलानौर रेलवे क्वार्टर में रेलवे कर्मचारी, जवाहर नगर में एक छात्र व दो छात्रा, संजय नगर में बुजुर्ग, सेक्टर-4 की सरकारी टीचर, छात्र, काहनौर में बुजुर्ग, बाबरा मोहल्ला की महिला स्टेनो, प्रताप चौक से छात्रा, गृहिणी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रताप चौक पर मोबाइल शॉप का कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी में ज्वेलरी शॉप का स्टाफ, खरेंटी का पेंटर, महम की गृहिणी, बाबरा मोहल्ला में जरनल स्टोर संचालक, तीन गृहिणी, दो छात्रा, गरनावठी में दो गृहिणी, भराण की गृहिणी, बाबरा मोहल्ला की महिला शॉप संचालक, छात्र, बुजुर्ग व गृहिणी संक्रमण की चपेट में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें