फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में सिर्फ 12 तो 8 सेंटरों पर 800 के सापेक्ष 359 ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में वीरवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना से जंग कैसे लड़ रहे डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को शायद कोविशिल्ड वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। इसीलिए टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। जिले में टीकाकरण के चौथे दिन 11 सेंटरों पर 1100 के सापेक्ष सिर्फ 371 कर्मियों ने ही टीका लगवाया। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस में तीन सेंटर हैं, इनमें 300 कर्मियों को टीका लगना चाहिए, लेकिन सिर्फ 12 लोगों ने ही टीका लगवाया। बाकी जिले के आठ सेंटरों पर 359 कर्मियों ने टीका लगवाने में रुचि दिखाई। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन एक सेंटर पर 100 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव को चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर रफ्तार बढ़ाने का दावा करते हुए वीरवार को जिले में 11 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया। पीजीआईएमएस के तीन केंद्रों समेत जिले में शाम तक कुल 371 कर्मियों ने ही टीकाकरण कराया। पीजीआई में 12 ही कर्मियों ने टीका लगवाने में रुचि दिखाई। जबकि शेष केंद्रों पर 359 लोगों को वैक्सीन दी गई। सिविल अस्पताल में खुद सीएमओ डॉ. अनिल बिरला ने वैक्सीन लगवा कर उसकी विश्वसनीयता दर्शाई। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों से आगे आकर टीकाकरण को सफल बनाने का आह्वान किया।
कोविशिल्ड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित : डॉ. अनिल बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि महामारी के लिए आई वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसका किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को आगे आकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। खुद भी व दूसरों को भी टीके लगवा कर अभियान का सफल व राष्ट्र को सुरक्षित बनाने की जरूरत है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर वीरवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। शहर के निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया गया। यह प्रयास सार्थक व सफल रहा।
विज्ञापन

सूने पड़े रहे पीजीआई के टीकाकरण केंद्र
कोरोना टीकाकरण के लिए पीजीआई में तीन केंद्र बनाए गए हैं। यहां वीरवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। काउंटर पर नर्स बैठी रहीं। केंद्रों में टीकाकरण करने वाले कर्मचारी तैनात रहे। यहां 12 कर्मियों के अलावा और कोई नहीं पहुंचा।
----
यहां भी हुआ टीकाकरण
सेक्टर तीन की पालीक्लीनिक, सामान्य अस्पताल, खरावड़, इस्माइला, किलोई, महम, कलानौर व शहर के कुछ निजी अस्पताल शामिल हैं। यहां 11 सौ कर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया। यही नहीं शुक्रवार को इन केंद्रों के अलावा तीन ग्रामीण इलाके के केंद्र और लिए गए हैं।
आज लाखनमाजरा, गिरावड व बालंद में भी टीकाकरण
कोविड-19 टीकाकरण के लिए सीएचसी लाखनमाजरा में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमनजीत कौर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक ली। यहां शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। यहां तहसीलदार महम भी मौजूद रहेंगे। सीएचसी के एसएमओ ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराना जरूरी है। टीकाकरण के लिए अपनी आईडी व पहचान पत्र साथ लाएं। टीकाकरण सभी सरकारी-गैर सरकारी अस्पतालों के अलावा, मेडिकल स्टोर पर होगा। आरएमपी, हेल्थ स्टाफ, सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अधिकारियों, दंत चिकित्सकों व बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता यहां समय पर पहुंच कर टीका लगवाएं। गिरावड व बालंद में भी टीकाकरण होगा।
---
रोहतक के लिए वैक्सीन की 14970 डोज और अलॉट
रोहतक। फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स में भले ही कोरोना टीका लगवाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन सरकार ने रोहतक के लिए वैक्सीन की 14970 डोज और अलॉट कर दी हैं। यह वैक्सीन जल्द पहुंच जाएगी। डिप्टी सिविल सर्जन एवं कोरोना वैक्सीन के नोडल आफिसर डॉ. अनिल जीत सिंह ने बताया कि टीकाकरण न बीच में छूटेगा न दूसरी डोज देने में देरी होगी। इसके लिए समय रहते वैक्सीन की 14970 डोज विभाग को अलॉट हो गई है। यह कोविशिल्ड वैक्सीन जल्द रोहतक पहुंच जाएगी। इससे फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को दूसरी डोज समय पर देना भी आसान हो जाएगा।

पीजीआई में वीरवार को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारीयों का इंतेजर क?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें