फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में शाम ढलते ही सड़कों पर खुले में छलकते हैं जाम

Wed, 19 Nov 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
57...कलानौर में ठेके के बाहर मुख्य रोड पर शराब पीता युवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलानौर। रोहतक–भिवानी मार्ग स्थित शराब ठेकों के बाहर शाम होते ही कलानौर की सड़काें पर कुछ लोग शराब पीते देखे जा सकते हैं। नया बस स्टैंड के बाहर लगने वाली रेहड़ियों पर भी शाम ढलते ही खुले में जाम छलकाने का नजारा देखने को मिलता है। इससे आवागमन करने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि ये ठेके कलानौर थाना और चौकी के बीचोबीच पड़ते हैं, फिर भी शराबियों को पुलिस का कोई खाैफ नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकों के पास बने कुछ होटलों में बिना अनुमति के शराब परोसी जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले में शराबखोरी पर तुरंत रोक लगाई जाए, अवैध रूप से शराब परोसने वाले होटलों पर कार्रवाई की जाए और ठेकों के बाहर पुलिस की नियमित गश्त लगाई जाए।
विज्ञापन

-


समय-समय पर गश्त कर निगरानी की जा रही है। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यदि सार्वजनिक जगह पर कोई शराब पीता है तो इसकी शिकायत पुलिस को दें और नगर को नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

- सुलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें