फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दाखिल होने पर दिखाना होगा कोविड फ्री सर्टिफिकेट

विज्ञापन
corona roktham ke karyo ki samiksha ko lekar baithakkarte dc rs verma - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। अब जिले में कोई बाहर से आता है तो उसे एंट्री पर ही कोविड फ्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा। कोई बाहरी व्यक्ति आकर किराये पर मकान लेता है तो उसकी सूचना भी प्रशासन को देनी होगी। उपायुक्त आरएस वर्मा विकास भवन में कोरोना बचाव कार्यों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में ये निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन माह में लॉकडाउन के दौरान सभी अधिकारियों ने सराहनीय काम किया है। पर दिनोंदिन कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बदली परिस्थितियों में चुनौतियां बढ़ गई हैं। इसलिए और अधिक निष्ठावान और समर्पित होकर काम करने का समय आ गया है। सभी एसडीएम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट कंटेनमेंट जोन व कोविड केयर सेंटरों का नियमित दौरा करें। वहां पुलिस नाका, संदिग्धों की स्क्रीनिंग, सैंपलिंग जांचते हुए इलाके को सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करें। होम क्वारंटीन किए लोगों के मामले में सख्ती बरती जाए ताकि इस क्षेत्र के आसपास के लोग बाहर न जा सकें। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना प्रभावित इलाकों से जिले में आने वाले लोगों से एंट्री के समय कोविड फ्री सर्टिफिकेट लिया जाए। कोई बाहरी व्यक्ति आकर किराये पर मकान लेता है तो वह या मकान मालिक प्रशासन को सूचित करें। वरना दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर मनाही नहीं है पर कोरोना के दौरान प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिन में दो बार अपने एरिया के कंटेनमेंट जोन में जाकर वहां की स्थिति और कर्मचारियों की संख्या जांचेंगे। उन्होंने अधिकारियों से ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं का फीडबैक लिया। कोविड केयर सेंटरों के स्टाफ को पीपीई किट, मास्क आदि मुहैया करवाएं। वे एसडीएम के माध्यम से उन तक नियमित रिपोर्ट पहुंचाएं। यह भी देखें कि उनके इलाके में चल रही इंडस्ट्री एसओपी का पालन कर रही है। पुलिस अधिकारी पार्किंग की व्यवस्था करे, नियम तोड़ने वालों का चालान काटा जाए। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम अभिषेक मीणा, राकेश सैनी व नवदीप नैन, जिप सीईओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें