फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर...एक ऑटो संघ ने बढ़ाया किराया, दूसरा कर रहा इन्कार

Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01-रोहतक रेलवे स्टेशन पर या​त्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो चालक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी की बढ़ती कीमतों का बोझ यात्रियों पर भी पड़ने लगा है। शहर में एक ऑटो संघ ने न्यूनतम किराया 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया है। हालांकि, दूसरी एसोसिएशन अभी इस बढ़ोतरी से सहमत नहीं हैं जिससे यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है।

हरियाणा ऑटो रिक्शा कल्याण संघ ने ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का हवाला देते हुए शहर में ऑटो का न्यूनतम किराया 20 से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया है। संघ के राज्य प्रधान तसवीर सिंह टांक का कहना है कि डीजल-पेट्रोल महंगा होने से ऑटो चालकों की कमाई घट गई है।
विज्ञापन

रोजमर्रा का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। नया किराया लागू कर दिया गया है। दूसरी ओर, शहर की अन्य ऑटो एसोसिएशन किराया बढ़ोतरी से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि किराया बढ़ाने से पहले सभी संघों व ऑटो चालकों के साथ बैठक की जाएगी।
रोहतक ऑटो एवं ई रिक्शा चालक कल्याण समिति के प्रधान राजेंद्र दहिया ने कहा कि अचानक किराया बढ़ाने से यात्रियों में नाराजगी फैल सकती है। सवारी कम हो सकती है। यात्री रोहित जांगड़ा ने बताया कि एक ही शहर में अलग-अलग किराया होने से भ्रम पैदा हो रहा है। कई लोग 25 रुपये दे रहे हैं तो कुछ चालक अब भी 20 रुपये ही ले रहे हैं।


ऑटो रिक्शाचालक तर्कसंगत ही किराये में वृद्धि करें ताकि आमजन और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- विरेंद्र ढुल, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण


पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने ऑटो चालकों पर असर पड़ा है। संघ की राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि पांच रुपये किराये में बढ़ोतरी की जाए। सोमवार से किराया सूची लगाकर 25 रुपये लिया जाएगा।

- तसवीर सिंह टांक, राज्य प्रधान, हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ।
-

डीजल ऑटो सरकार की ओर से बंद किए जा रहे हैं। ई-रिक्शा का चलन बढ़ा है। अभी ऑटो का किराया 20 रुपये ही लागू रहेगा। ऑटो रिक्शा चालकों ने कहा है कि अभी किराया यही रखा जाए।

- राजेंद्र दहिया, प्रधान, रोहतक ऑटो एवं ई रिक्शा चालक कल्याण समिति
-

ऑटो रिक्शा चालकों की बैठक के बाद ही निर्णय किराया बढ़ोतरी का निर्णय लिया जाएगा। अभी किराया नहीं बढ़ाया है। स्टेशन से शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा चालक 20 रुपये ही ले रहे हैं।
विज्ञापन


- प्रदीप बुधवार, प्रधान, न्यू ऑटो रिक्शा कल्याण समिति
-

अगर पेट्रोल-डीजल के दामों में अधिक वृद्धि होती है तो किराया वृद्धि अवश्य की जाएगी। ऑटो रिक्शा चालकों से बातचीत कर किराया 20 से 25 रुपये किया जाएगा।

- रीना देवी, ऑटो चालक

01-रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो चालक। संवाद- फोटो : Archive

01-रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो चालक। संवाद- फोटो : Archive

01-रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो चालक। संवाद- फोटो : Archive

01-रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो चालक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें