फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल प्रबंधन में आईआईएम रोहतक देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी संस्थान घोषित

Sat, 17 Jan 2026 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31...भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक को खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक को खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ सरकारी प्रबंधन संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार ग्लोबल स्पोर्ट्स एजुकेशन कन्वेंशन 2026 की ओर से नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
संस्थान निदेशक प्रो. धीरज शर्मा को देश के प्रतिष्ठित अतिथियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान देश के शीर्ष 100 संस्थानों के कठोर मूल्यांकन के बाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं के दीर्घकालिक विकास, स्काउटिंग सिस्टम और खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। आईआईएम रोहतक का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रोग्राम राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें