फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी बोलीं, नए विजन के साथ चुनें बेहतर भविष्य

Sun, 20 Mar 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रबंधन ज्ञान को समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में भी लगाना होगा। अब समय आ गया है कि युवा नई विंडो और विजन के साथ बेहतर भविष्य का प्लेटफार्म तैयार करें, तभी वह आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


यह बात केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कही। वे शनिवार को आईआईएम के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंची थीं। टैगोर सभागार में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि जीवन में असफलताओं से हार नहीं माननी चाहिए। इसमें सबसे बड़ा उदाहरण कारपोरेट जगत के स्टीव जॉब्स हैं।

ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा, लेकिन इससे पहले जरूरत है बेहतर भविष्य का रोड मैप तैयार करने की। समारोह में केंद्रीय मंत्री ने मैनेजमेंट के 145 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा देते हुए कहा कि अभी तक आपकी जिम्मेदार अभिभावकों पर थी, लेकिन अब आपके खुद के कंधों पर है। अपना भविष्य खुद ही बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनमें उत्साह भरा। मुख्यातिथि ने एकेडमिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यार्थी मयंक गर्ग और बेस्ट आल राउंडर के लिए सेजल अग्रवाल को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस ने उठाया
रोहतक। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के विरोध में एमडीयू के गेट पर डटे 40 से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कार्यक्रम के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। आईआईएम में तीन बजे स्मृति ईरानी का कार्यक्रम था। इससे पहले ही कई छात्र संगठनों के छात्र एमडीयू के गेट एक आ डटे। छात्रों की मांग थी कि रोहित वेमूला प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग के खाली पद भरे जाएं। विरोध को उग्र होता देख पुलिस हरकत में आई। फोर्स ने छात्रों को जबरन उठाकर गाड़ी में डाल लिया और लाखनमाजरा थाने ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें