रोहतक। प्रदूषण पर अंकुश के लिए लागू ग्रैप-दो की पाबंदियों की अनदेखी हो रही है। हमायुपुर और मोरखेड़ी गांव के बीच सड़क निर्माण कंपनी की चिमनी धड़ल्ले से चल रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें बंद कर ली हैं। न कोई निरीक्षण हो रहा है और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई। शहर में एक्यूआई 169 रहा। वहीं, आज व कल धुंध के आसार हैं।
एक्यूआई में कमी, फिर भी हवा सांस लेने लायक नहीं
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 169 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। वीरवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 10.6 डिग्री था जबकि औसत एक्यूआई 227 दर्ज हुआ था। एक्यूआई में कमी आई है लेकिन हवा अब भी सांस लेने लायक नहीं है।
वर्जन
ग्रैप नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड