फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्म्सकॉन 2026: देवी नाटक का मंचन देख दर्शक मौन, स्त्री शक्ति के नाम रही शाम

विज्ञापन
30 रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आर्म्सकॉन के दौरान सांस्क - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आर्म्सकॉन 2026 के दूसरे दिन की शाम स्त्री शक्ति के नाम रही। पीजीआईएमएस के सभागार में ड्रामेटिक्स का सबसे खास नाटक देवी शुरू होते ही पूरा हॉल मौन हो गया। किसी की आंखें नम थीं तो किसी के हाथ कांप रहे थे।
विज्ञापन


नाटक में स्त्री के बलिदान की कहानी दिखाई गई कि कैसे देवियों ने हर कदम पर बलिदान देकर भगवान को और बड़ा बनाया। ड्रामेटिक्स इंचार्ज डॉ. हरनीत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने कई हफ्तों तक मेहनत की। संदेश था कि स्त्री सिर्फ त्याग की मूर्ति नहीं, खुद शक्ति है। शुरुआत में नाक काटने का जीवंत दृश्य आया। इसके बाद द्रौपदी का चीर हरण दिखाया गया। अंत में छिन्नमस्ता माता के दृश्य ने सबको निशब्द कर दिया जिसमें माता अपनी गर्दन काटकर निकली खून की तीन धाराओं से भूखे अनुयायियों को पिलाती हैं। रावण बने डॉ. मंजूनाथ छा गए।


दूसरे दिन 150 बच्चों ने पेपर और पोस्टर प्रस्तुत किए। पहली बार एक साथ 10 वर्कशॉप लगीं और सभी फुल रहीं। कॉमेडियन विवेक समतानी ने हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर सिर्फ दवाई लिखने वाला नहीं, समाज को दिशा देने वाला होता है। देवी नाटक ने साबित किया कि हमारी संस्कृति में स्त्री को सबसे ऊंचा स्थान मिला है।

30 रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आर्म्सकॉन के दौरान सांस्क- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें