फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की प्रॉपर्टी का साइज बढ़ाया तो किसी का बदला नाम

विज्ञापन
नगर निगम दवारा लगाए गए कैंप में प्रॉपर्टी संबधित समस्या बताते लोग । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली और प्रॉपर्टी के सर्वे की खामियों के निराकरण के लिए आंबेडकर पार्क झज्जर चुंगी पर मंगलवार को नगर निगम का तीन घंटे के लिए कैंप लगाया। इसमें 205 लोगों ने गलत सर्वे की शिकायत की। आरोप लगाया कि गलत सर्वे की शिकायतें पहले भी की थी मगर निदान आज तक नहीं हुआ। वहीं, 52 लोगों ने 2.07 लाख रुपये टैक्स जमा कराया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त के आदेश पर प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित शिकायतों के निदान और वसूली के लिए आंबेडकर पार्क में कैंप लगाया गया। कैंप में वार्ड संख्या 16, 18, 19, 20, 21 व 22 के लोगों की शिकायतों की सुनवाई हुई व प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लगे कैंप में सर्वाधिक शिकायतें प्रॉपर्टी के सर्वे की गड़बड़ी की आईं। अधिकांश लोगों ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी ज्यादा दर्शाया जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि सर्वे में उनका नाम गलत कर दिया गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि वह श्रीराम रंगशाला स्थिति कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं मगर समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
ये अधिकारी-कर्मी रहे मौजूद
उप निगम आयुक्त हरदीप, मुख्य कराधान अधिकारी प्रथम अशोक कुमार, मुख्य कराधान अधिकारी द्वितीय अंकित गुलिया, क्षेत्रीय कराधान निरीक्षक अमन कुमार, जूनियर प्रोग्रामर कंप्यूटर विनोद कुमार, लिपिक अरुण, जसबीर, प्रवीन, अमित, दीपक, प्रॉपर्टी आईडी की पहचान के लिए राजीव दुआ व रविंद्र जांगड़ा, टैक्स की रसीद काटने के लिए क्लर्क संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

31 मार्च तक शिकायतों का होगा निपटान
सर्वे कंपनी की सुपरवाइजर मोनिका छिल्लर ने बताया कि कैंप में 205 शिकायतें आईं हैं। इन शिकायतों को 31 मार्च तक निस्तारित करवा दिया जाएगा। एक अप्रैल को शिकायत करने वाले पोर्टल पर भी शिकायत का निपटान दे सकेंगे।
लोग बोले- शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
मेरा मकान 272 वर्गगज में बना है और सर्वे में 274.96 वर्गगज कर दिया है। यही नहीं, मकान नंबर बी289 की जगह 408/1 कर दिया है। दोनों गलती सुधरवाने के लिए आना पड़ा है।
- बृजलाल यादव, प्रीत विहार
मकान का साइज बढ़ा दिया है। 166 वर्गगज की जगह 175 वर्गगज का मकान कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद इसकी शिकायत की गई, मगर उसका अभी तक निदान नहीं किया गया है।
- संतोष, जनता कॉलोनी
समझ नहीं आ रहा कि सर्वे कैसे किया है। लगभग सभी लोगों की प्रॉपर्टी का साइज बढ़ा दिया है। मेरा मकान 370 वर्गगज में बना है जिसे बढ़ाकर 480 वर्गगज कर दिया है।
- कंवरपाल, श्रीराम नगर
प्रॉपर्टी 216 वर्गगज में बनी है। निगम का नोटिस मिला है, जिसमें बढ़ाकर 230 वर्गगज कर दिया गया है। शिकायत करने पर कहा जा रहा है कि निदान 31 मार्च को होगा।
- रमेश चंद्र, छोटूराम कॉलोनी कन्हैली रोड
वर्जन
कैंप में सर्वे में गड़बड़ी की 205 शिकायतें मिली हैं। 52 लोगों ने 2.07 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया है। सर्वे कंपनी के अधिकारी को समय से शिकायतें निस्तारित करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

- हरदीप, उप नगर आयुक्त, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें