रोहतक। अगर भविष्य में लॉकडाउन की नौबत आती है तो उन्हीं औद्योगिक इकाइयों को कार्य करने की अनुमति मिलेगी, जो पोर्टल पर रजिस्टर्ड होंगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इंटरप्राइजेज हरियाणा के महानिदेशक ने कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर एमएसएमई केंद्रों के कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी है।
जिला एमएसएम ई केंद्र की सहायक निदेशक नीलिमा ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम (एचयूएम) व यूडीवाईएएम पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिन इकाइयों का रजिस्ट्रेशन होगा, वही उक्त हालात में कार्य करेंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। सभी औद्योगिक एसोसिएशन को इसके बारे में अवगत कराया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर की औद्योगिक इकाई एवं प्रतिष्ठान का https://udyamregistration.gov.in तथा https://msme.haryana.gov.in/hum-registration पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। यह पंजीकरण नि:शुल्क हैं, किसी भी कार्य दिवस में जिला एमएसएमई केंद्र कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 94160-25459 तथा 81686-20898 पर भी संपर्क कर सकते हैं।