रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के बाहर विवि प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठी संयुक्त छात्र समिति को सोमवार को इनेलो और छात्र संगठन आईएसओ का समर्थन मिला। आईएसओ ने कहा कि अगर एक दिन में छात्रों पर लगाया प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो प्रदेश की 22 यूनिवर्सिटियों पर ताला लगा दिया जाएगा।
संयुक्त छात्र समिति ने विवि प्रशासन का पुतला फूंका। संगठनों ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। वहीं विवि के बाहर गेट नंबर दो पर जाम भी लगा।
इनेलो के प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली ने कहा कि छात्रों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा है। छात्रों की आवाज उठाने के कारण कुछ छात्रों पर कार्रवाई की गई है। 5 दिन से छात्र ठंड में बैठे हुए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की मांगों का जल्द समाधान करे।
इनेलो के छात्र संगठन आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप ने एक दिन का एमडीयू प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लगाया प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो परसों से प्रदेश की 22 यूनिवर्सिटियों के अंदर ताला लगाया जाएगा।
संयुक्त छात्र समिति का कहना है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में संवैधानिक नियमों का पालन नहीं हुआ। सरकार की नई मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।
गर्ल्स हॉस्टल के पीछे लगभग 15 हजार पेड़ बगैर ऑनलाइन टेंडर कटवा दिए, इसकी भी विजिलेंस जांच की जाए। इस मौके पर विक्रम सिंह डुमोलिया, साहिल कासवा, अमित, विश्वास भाली, प्रदीप मोटा, दिनेश कांगड़ा व हिमांशु देशवाल मौजूद रहे।
पुतला फूंकने से पहले गार्डों से कहासुनी
एमडीयू के गेट नंबर दो के बाहर पुतला फूंकने से पहले प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों व सुरक्षा कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। विवि का द्वार बंद होने पर कुछ विद्यार्थी कैंपस में रह गए। इन्हें बाहर लाने के लिए प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने गार्डों से दरवाजा खोलने के लिए कहने पर यह विवाद हुआ। दरवाजा खुलने पर साथी विद्यार्थियों के बाहर आने के बाद मामला शांत हुआ।
छात्रों से मिले एसडीएम व डीएसपी, आज डीसी से मिलेंगे छात्र
धरनास्थल पर छात्रों से मिलने एसडीएम रोहतक आशीष कुमार एवं डीएसपी दिलीप कुमार पहुंचे। छात्रों ने समस्याएं बताईं। जिन छात्रों पर प्रतिबंध (बैन) लगाया गया है उन्हें बहाल किए जाने व भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष कराने की मांग की गई। छात्रों ने एसडीएम को 15 मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने एमडीयू रजिस्ट्रार कृष्णाकांत से बातचीत की व निर्णय लिया कि मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे दोपहर डीसी के साथ एक बैठक की जाएगी। बैठक में छात्रों के प्रतिनिधि स्वरूप चार छात्र भी शामिल होंगे।
15...अपनी मांगों को लेकर एमडीयू के गेट नंबर 2 के सामने एमडीयू प्रशासन का पुतला फूंकते संयुक्त छ
15...अपनी मांगों को लेकर एमडीयू के गेट नंबर 2 के सामने एमडीयू प्रशासन का पुतला फूंकते संयुक्त छ