फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगें नहीं मानीं तो 16 फरवरी को धरना शुरू करेंगे

Thu, 22 Jan 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21...रोहतक के सोनीपत रोड ​​स्थित जलघर में बैठक करते ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यू
विज्ञापन
फोटो : 21
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को बैठक की। इसमें जिला प्रधान कुलदीप अहलावत ने कहा कि कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिल, कर्मचारियों को मिलने वाले जूते-डायरी, साबुन-तेल, जलघरों पर बाथरूम निर्माण, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) एवं सभी कर्मचारियों को अनुभव प्रमाण पत्र देने व जॉब सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को सरकार की ओर से लागू नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जिला सचिव ब्रिज राज ने कहा कि कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, मंडल नंबर-1, रोहतक को ज्ञापन सौंपते देकर 15 फरवरी तक सभी मांगें पूरी करने का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बैठक में ब्रांच सचिव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र, अमित संगठन कर्ता, विजय पाल, विकास, शक्ति मलिक, सुनील, अमरजीत, मनोज, कृष्ण, प्रमेंद्र व दलबीर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें