फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 27 Dec 2013 10:44 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दादरी सड़क मार्ग पर रिवासा रेलवे ओवरब्रिज पर वीरवार देर शाम तेज रफ्तार कैंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


महिला को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर फरार कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव पाली निवासी विनोद वीरवार देर शाम बाइक से अपनी पत्नी के साथ महेंद्रगढ़ से गांव जा रहा था। रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहै कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों को आसपास के लोगों ने सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफ र कर दिया।
विज्ञापन


परिजन उन्हें गुड़गांव ले जा रहे थे कि विनोद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे वापस महेंद्रगढ़ अस्पताल ले आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें