रोहतक। एमडीएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर वीरवार को छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरएस पंवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें अंडर-11 में रोनित प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और विक्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 में हर्ष प्रथम, सुनयना ने द्वितीय, अंडर-15 में अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।