फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन यूथ कांग्रेस के चुनाव में हुड्डा गुट का परचम

Sat, 03 Dec 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
rohtak - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन यूथ कांग्रेस के चुनाव में हुड्डा गुट के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। रोहतक लोकसभा के प्रधान और महासचिव तथा रोहतक, कलानौर, महम और गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा के प्रधान पदों पर हुए चुनाव में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। रोहतक लोकसभा के जिला प्रधान, जिला महासचिव और चार विधानसभाओं के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव का परिणाम चार दिसंबर को चंडीगढ़ में घोषित किया जाएगा। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई थी। दोपहर तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। रोहतक लोकसभा के जिला प्रधान पद पर राजेश ने पंकज को 757 वोटों से मात दी है। जिला महासचिव के पद पर रविश ने कमल जैन को हराया है। रोहतक विधानसभा अध्यक्ष पद पर निशांत अरोड़ा ने वरुण गोयल को हराया है। कलानौर से आशीष बुधवार ने प्रवीण को पराजित किया है। महम में जमित कुमार और गढ़ी सांपला-किलोई में संदीप हुड्डा विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। वोटों की गिनती होने के बाद कांग्रेस भवन के बाहर विजेताओं और उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

इस तरह रहे चुनाव परिणाम

रोहतक लोकसभा के परिणाम

पद    नाम    कुल वोट    प्राप्त वोट    परिणाम
जिला प्रधान    राजेश    1386    757    विजयी
जिला प्रधान    पंकज    1386    527    पराजित
जिला महासचिव    रविश ग्रेवाल 1386    734    विजयी
जिला महासचिव    कमल जैन    1386  202    पराजित

रोहतक विधानसभा अध्यक्ष के परिणाम

पद    नाम    कुल वोट    प्राप्त वोट    परिणाम
विधानसभा अध्यक्ष    निशांत अरोड़ा    913  288    विजयी
विधानसभा अध्यक्ष    वरुण गोयल    913  235    पराजित

कलानौर विधानसभा अध्यक्ष पद के परिणाम

पद    नाम    कुल वोट    प्राप्त वोट    परिणाम
विधानसभा अध्यक्ष    आशीष बुधवार    996  218    विजयी
विधानसभा अध्यक्ष    प्रवीण    996   190    पराजित

महम विधानसभा अध्यक्ष पद के परिणाम

पद    नाम    कुल वोट    प्राप्त वोट    परिणाम
विधानसभा अध्यक्ष    जमित कुमार    187  97    विजयी
नोट : इनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा था।

गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा अध्यक्ष पद के परिणाम
पद    नाम    कुल वोट    प्राप्त वोट    परिणाम
विधानसभा अध्यक्ष    संदीप हुड्डा    922    271    विजयी
नोट : इनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा था।

वरुण गोयल ने जताया विरोध
रोहतक विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे वरुण गोयल ने मतदान प्रक्रिया पर विरोध जताया है। उनका आरोप है कि मतदान के दिन बोगस वोटिंग की गई है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी को की गई है। वरुण ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके साथ चुनाव के दिन मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गए। बताया कि अस्पताल में उनसे मिलने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव आए थे। उन्होंने मामले में जांच का आश्वासन दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और किरण चौधरी ने भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें