फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ये कैसे निगरानी...धुएं में उड़ रहे सेहत के नियम

Fri, 31 Oct 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29 नवदीप, मोरखेड़ी।
विज्ञापन
रोहतक। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हवा लगातार खराब हो रही है। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 426 पहुंचने पर भी लोग ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) नियमों की धड़ल्ले से अवहेलना कर रहे हैं। शहर में वीरवार को 12 से अधिक स्थानों पर खुले में कूड़ा जलाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण सामग्री के प्लांट प्रशासनिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं, एडीसी नरेंद्र कुमार का कहना है कि प्रदूषण पर नियंत्रण व निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में कमेटियां निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर ग्रामीणों ने भी नाराजगी भी जताई है।
जिले की हवा दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषित हो रही है। जिले का वीरवार को एक्यूआई 426 तक पहुंच गया था जो बुधवार को औसतन 261 दर्ज किया गया था। बढ़ते एक्यूआई से आमजन के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल व पीजीआई में प्रतिदिन 150 मरीज सांस व आंखों में दिक्कत के आ रहे हैं। वायु गुणवत्ता में गिरावट के बजाय निरंतर बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इस पर नियंत्रण रखने के लिए विभाग की ओर से प्रशासनिक दावे फेल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा जलाया जा रहा है। गांव मोरखेड़ी-कंसाला मार्ग पर सड़क निर्माण सामग्री प्लांट से जमकर धुआं निकल रहा है। इधर, कृषि कल्याण विभाग के एसडीओ संदीप कुमार का कहना कि जिले में अभी किसी भी जगह पराली जलाने के मामले सामने नहीं आए है। यह ध्यान रखने के लिए लिपिकों को भी फील्ड में तैनात किया गया है। नगर निगम की ओर से शहर में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।


प्रदूषण पर नियंत्रण व निगरानी के लिए कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। प्रत्येक गांव में कमेटियां निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों को ग्रैप नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। आमजन से भी अपील है कि नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
- नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त

ग्रैप नियमों के विरुद्ध गतिविधियों को अंजाम देने वाले प्लांट व उद्योग मालिक को नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के 15 दिन होने पर प्लांट को सील किया जा रहा है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के आदेश पर ग्रैप तीन के नियम लागू होंगे। फिलहाल, ग्रैप दो के नियम लागू किए हैं।
विज्ञापन


- दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड


गांव के निकट के प्लांट को चालू रखा गया है। इसको बंद करवाने के लिए दो दिन पहले ग्रामीणों ने कहा था लेकिन इसे बंद नहीं किया गया है।
- नवदीप, मोरखेड़ी


वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब हो रहा है लेकिन प्लांट मालिक काम को बंद नहीं कर रहे हैं। इससे निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है।
- नरेश कुमार, मोरखेड़ी

29 नवदीप, मोरखेड़ी।

29 नवदीप, मोरखेड़ी।

29 नवदीप, मोरखेड़ी।

29 नवदीप, मोरखेड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें