रोहतक । शहर के पाड़ा मोहल्ला की ज्योति जुनेजा की 15 साल की अल्प आयु में शादी हो गई। तब वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थीं। गृहस्थी में आने के बाद उन्होंने पढ़ाई की ललक नहीं छोड़ी और शादी के नौ साल बाद 2001 में स्नातक की डिग्री पास की। समाज में अपनी पहचान बनाने की ठान चुकी ज्योति ने 2003 में प्राइवेट नौकरी भी की।
इसके बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू किया और वह अब बिजनेस वुमन के रूप में जानी जाती हैं। दूसरी महिलाओं को भी बिजनेस की राह दिखाकर उन्हें सशक्त बना रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पांच महिलाओं को रोजगार भी दिया है। इवेंट ऑर्गेनाइजर व फैशन डिजाइनर के रूप में उनकी पहचान है।
माॅडल टाउन निवासी ज्योति जुनेजा ने बताया कि उन्होंने 2015 में बुटीक और फैशन डिजाइनिंग का कार्य शुरू किया। तब उनके पास कोई डिग्री नहीं थी लेकिन सीखने की ललक बहुत थी। उन्होंने पास में ही रहने वाले बुटीक कारीगर आनंद से कार्य को समझा और इस क्षेत्र में कदम बढ़ाती चली गईं।
अब वह वह महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षित भी कर रही हैं। उनका कहना है कि वह प्रति माह 50 हजार रुपये से अधिक की आय करने लगी हैं।
ज्योति जुनेजा के पास फैशन डिजाइन का निशुल्क प्रशिक्षण लिया। उस समय इसकी कोई समझ नहीं थी लेकिन अब यहां कपड़ों की फिनिशिंग का कार्य करती हूं।
-मंजू, फैशन डिजाइनर, सुभाष नगर।
18 ज्योति जुनेजा।