रोहतक। शहर के जींद रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास शनिवार दोपहर कार ने स्कूटी सवार दो लोगाें को टक्कर मार दी। टक्कर में शीला बाईपास स्थित होटल मालिक के भतीजे की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव निवासी अनिल कुमार ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर वह घर से कार में सवार होकर होटल जा रहा था। जब सुंदरपुर गांव के नजदीक ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचा तो जींद रोड की तरफ से आई कार ने टिटौली की तरफ जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। उसने कार रोककर देखा तो घायल उसका भतीजा भगत व भाई रामफल था। दोनाें को पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां भगत की मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।