फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनाहों के लिए प्रायश्चित करें हुड्डा : जांगड़ा

विज्ञापन
35...हरियाणा के स्थापना दिवस पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के राधाकृष्णन सभागार में आयोज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने सीएम की कुर्सी पर बैठकर जातिवाद फैलाया। भूपेंद्र हुड्डा अपने गुनाहों के लिए खुद ही प्रायश्चित कर लें वरना भगवान क्षमा नहीं करेंगे। अब वह सत्ता में आने का सपना छोड़ दें। वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को हरियाणा दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जांगड़ा ने कहा, सीएम की कुर्सी पर बैठकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि मैं जाट पहले हूं, सीएम बाद में। उन्होंने कहा कि 2016 में आरक्षण आंदोलन में 20 हजार करोड़ की संपत्ति जली थी। इसका परिणाम 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के रूप में सामने आ चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हरियाणा में कभी इससे पहले जातिवाद पर कोई विवाद नहीं हुआ। पहले यूपी और बिहार के बारे में सुनते थे लेकिन हरियाणा में भाईचारे को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने खराब किया। इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। भाजपा ने तो भाईचारे को दोबारा कायम करने का काम किया है।
कहा, अभय चौटाला अपना समय याद कर लें। पहले भी ओले पड़ते थे, जलभराव होता था, प्राकृतिक आपदा भी आती थी। उस समय इनेलो की सरकार में 150 रुपये मुआवजा मिलता था।

दुनिया हरियाणवी संस्कृति अपना ले तो समाप्त हो जाएंगे सभी दुख दर्द : सांसद
सांसद ने हरियाणा की पुरानी संस्कृति को दोबारा से विकसित करने का आह्वान किया है। वह एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया हरियाणा की संस्कृति को अपना ले तो सभी दुख दर्द समाप्त हो जाएंगे। यहां के रीति-रिवाज बेमिसाल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को भी दिखाया गया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें